फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP पर एक और मुश्किल, विधायक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां पार्टी की गिरती छवि को सुधारने के लिए जेल तक चले गए वहीं, पार्टी के विधायक अभी भी पार्टी की लुटिया डुबो रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी में गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के जेई के साथ मारपीट करने वाले आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जरवाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक जरवाल को धारा 332 (ऑन ड्यूटी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने) और 353 (सरकारी काम में बाधा डालने) अंतर्गत दर्ज किए गए मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि दिल्ली जल बोर्ड के जेई अरुण कुमार ने शिकायत में बताया कि वह संगम विहार स्थित दो ब्लॉक में सुबह 10 बजे ट्यूबवेल की खुदाई के कार्य की देखरेख कर रहे थे।

तभी आप कार्यकर्ता ताहिर अली आए और अरुण कुमार कार्य की स्थिति के बारे में पूछने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि विधायक के कर कमलों से उद्घाटन कराने के बाद ही कार्य को आरंभ किया जाए, लेकिन उन्होंने उनके आग्रह को नहीं माना।

आरोप है कि इसी बीच ‘आप’ विधायक प्रकाश आ गए और अरुण कुमार के साथ दुर्व्यवहार करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें