फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बेरहमी से युवक की हत्या

Sun, 02 Nov 2014 12:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दड़वा गांव के पास जंगल में शनिवार सुबह अज्ञात युवक का शव मिला। पत्थर से उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला गया है। उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक अनंत लकड़ी काटने जंगल में गया। वहां उसने शव देखकर इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। युवक की कोई पहचान नही होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


पुलिस को वारदात वाले स्थान से कुछ दूरी पर एक मोबाइल फोन और काले रंग की डायरी मिली। मोबाइल फोन में बंगाली भाषा सेट की गई थी। एएसपी परमिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर सात गंभीर घाव है। पास ही खून से सना पत्थर मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें