फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सेक्टर-54 के जंगल में मिला खून से लथपथ युवक का शव, सिर पर गंभीर चोट के निशान

Wed, 30 Sep 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़

सार

  • वारदात स्थल से रेंजर साइकिल बरामद हुई
  • नीली जींस और सफेद शर्ट पहने था युवक
  • लूटपाट या रंजिश से जुड़ा हो सकता मामला
विज्ञापन
जंगल में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-54 के फर्नीचर मार्केट स्थित जंगल एरिया में एक युवक के चेहरे और सिर पर भारी हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर सुबूत इकट्ठा किया। मृतक की पहचान पलसोरा निवासी सोनू (25) के रूप में हुई है। सोनू पेंटर का काम करता था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वारदात बुधवार सुबह करीब 7 बजे की है। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सेक्टर-54 फर्नीचर मार्केट जंगल एरिया में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। सेक्टर-39 थाना पुलिस समेत पलसोरा चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक नीली जींस और सफेद शर्ट पहने जंगल में झाड़ियों में पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। 

पुलिस जांच में वारदात स्थल से एक रेंजर साइकिल और कुछ दूरी पर युवक का स्विच ऑफ मोबाइल फोन मिला। चार्जिंग के बाद मोबाइल के ऑन होते ही युवक की पहचान की गई। सोनू पत्नी और बेटे के साथ पलसोरा में रहता था। पुलिस ने सोनू के परिजनों से संपर्क कर बयान दर्ज किया। सोनू बीते मंगलवार को घर से साइकिल पर सेक्टर-33 स्थित एक कोठी में पेंटिंग का काम करने गया था लेकिन वह देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


लूट के इरादे से हत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि लूट या फिर किसी झगड़े के चलते किसी जानकार ने पत्थर या किसी भारी हथियार से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब मृतक के दोस्तों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। इसके अलावा पुलिस सोनू के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अधजला मिले युवक के शव की अब तक पहचान नहीं 
बता दें कि बीते 27 अगस्त को धनास लेक से डड्डूमाजरा जाने वाली सड़क किनारे जंगल एरिया में एक युवक का अधजला शव मिला था। घटना के एक महीने बाद भी सेक्टर-11 थाना पुलिस युवक की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सुबूत मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया था। मामला अब तक अनसुलझा है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें