फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, नाराज पत्नी को मनाने गया, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत

Fri, 29 Nov 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदे पति-पत्नी, दोनों की जान गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना विहार कॉलोनी में रह रहे नीरज कथूरिया और निशा कथूरिया की 16 साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने सोचा नहीं होगा। रात करीब 11 बजे दोनों में घर का खर्च चलाने को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि निशा ने अपना सामान पैक किया और रूठकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। 

विज्ञापन


पत्नी को मनाने पीछे-पीछे पति भी दोस्त की बाइक मांगकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। जहां दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। जब विवाद नहीं सुलझा तो पति और पत्नी दोनों खुदकुशी के लिए कहने लगे और ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्नी अपने पति को ट्रैक से हटाना चाहती थी और पति अपनी पत्नी को, लेकिन जब तक दोनों एक दूसरे को बचाते, तब तक ट्रेन दोनों को रौंदती चली गई और 16 साल पुरानी प्रेम कहानी का अंत हो गया। कुछ दूर जाकर ट्रेन रुकी और लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो देकर घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लिया। बैग से मिले पासपोर्ट व आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त की गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दंपती के दो बच्चे हैं।   

प्रेम विवाह के पांच माह बाद ही परिवार से हो गए थे अलग 
प्रेमनगर निवासी नीरज कथूरिया (37) व आजाद नगर निवासी निशा (35) में लगभग 16 साल पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों ने 15 साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था। नीरज पेशे से फोटोग्राफर था व निशा टिक टॉक पर वीडियो बनाती थी। शादी के करीब पांच महीने बाद ही दोनों अपने परिवार से अलग यमुना विहार में किराए के मकान में रहने लगे।
विज्ञापन

उनके पास दो बेटे है। आठ वर्षीय आभव व 14 वर्षीय आरव। बताया जा रहा है कि दोनों में घर की छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी दोनों में खर्च चलाने की बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद निशा रूठकर घर से बैग उठाकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उसके पीछे-पीछे नीरज भी रेलवे स्टेशन आ गया। 

स्टेशन पर भी दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो दोनों उसके आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ट्रेन के आगे दंपती के कूदने की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। दोनों शवों को कब्जे में लिया। उनके पास से एक बैग मिला। इसमें महिला के कपड़े थे। इसके अलावा उसका आधार कार्ड, पासपोर्ट और मोबाइल मिला। जिसके आधार पर उनकी शिनाख्त की गई। दोनों के सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल पाया है। क्योंकि दोनों अपने परिवार से अलग रहते थे। - एसआई धर्मपाल, जांच अधिकारी, थाना जीआरपी, रेलवे स्टेशन यमुनानगर-जगाधरी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें