14 साल के बच्चे की गुदा में पंप से भर दी हवा
हैवानियत की हद देखिए, 14 साल के बच्चे के पेट में इतनी हवा भर दी, उसके बाद बच्चे का जो हाल हुआ, जानकर रूह कांप जाएगी। घटना पंजाब के लुधियाना की है। डुगरी स्थित एक वर्कशॉप में 14 वर्षीय किशोर अमन कुमार के शरीर में हवा का पंप डाल कर वर्कशॉप पर काम करने वाले युवक ने हवा भर दी।
अमन वहां पर चाय पानी पिलाने का काम करता था। अंतड़ियां-फेफड़े फटने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वर्कशॉप मालकिन आरोपी कारीगर को पुलिस के हवाले करना तो दूर उल्टा अविनाश के परिवार को पूरी रात बंधक बना उन्हें तड़के लाश का संस्कार करने और पुलिस के पास जाने के लिए धमकाती रही।
फिलहाल थाना डुगरी पुलिस ने अविनाश की माता मालती गुप्ता की शिकायत पर वर्कशॉप की महिला मालकिन सरताज कौर और उसके वर्कर कश्मीरा सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बंधक बनाकर सामान छीनने का मामला दर्ज कर लिया है।
मालकिन ने सही ढंग से इलाज नहीं कराया
उपचार
थाना डुगरी में तैनात सुखविंदर सिंह ने कहा कि अमन मूल रुप से बिहार के जिला बलिया का रहने वाला है। यहां पर वह सरताज कौर की कोठी में किराए पर रहता है। अमन सरताज की वर्कशाप व्हील प्वाइंट पर ही चाय पानी पिलाने का काम भी करता था। बुधवार को अमन रोज की तरह अपने काम करा रहा था कि यह वारदात हो गई। हालांकि ऐसा करने की वजह नहीं पता चल पाई, लेकिन जो भी हुआ वह दर्दनाक है।
वहीं मृतक की मां मालती ने आरोप लगाया है कि अमन का सही ढंग से इलाज नहीं कराया गया। उसे पहले पंचम हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां महंगा इलाज होने के कारण सरताज कौर ने जबरन अविनाश को छुट्टी करवा दी। हॉस्पिटल में उनसे यह भी लिखवा दिया कि वे अपनी मर्जी से अविनाश को पीजीआई ले जा रहे हैं। इसके बाद अविनाश को न्यूरो सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
वहां सरताज कौर ने कहा कि अविनाश को दाखिल नहीं करना सिर्फ सीटी स्कैन करानी है। उसका सीटी स्कैन किया गया और कुछ देर बाद अविनाश की मौत हो गई। सीसीटीवी में भी पीड़ित को अस्पताल में उतारता कश्मीरा दिख रहा है।
मामला मेरी जानकारी में है। अविनाश की मौत कशमीर सिंह के कारण हुई। इस कारण उस पर पर्चा दर्ज हुआ है। उसके घरवालों ने सरताज पर जो आरोप लगाए हैं अगर वह सही निकले तो सरताज कौर कितनी भी पावरफुल हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- आर. एनढोके, पुलिस कमिनशर