महिला ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर सेक्टर 37 की रहने वाली प्रोमिला (30) ने अपने घर में फंदा लगाक र खुदकुशी कर ली है। इस दौरान घर पर सिर्फ उसकी दो छोटी बेटियां थीं। एक बेटी घर के बाहर खेल रही थी जबकि डेढ़ साल की बेटी कमरे में ही थी। महिला द्वारा सुसाइड किए जाने का कोई कारण पता नही लग पाया है।