फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा हुई तो डिप्रेशन में चली गई महिला, 12 दिन बाद फंदे पर झूली

Sun, 23 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय खिंगरा गेट में बेटी पैदा होने पर डिप्रेशन में आई एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 12 दिन पहले ही उसकी बेटी हुई थी। जिसके बाद वह पोस्ट डिलीवरी डिप्रेशन का शिकार हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महिला बेटा होने के सपने संजो रही थी। मृतका की मां सरोज शर्मा ने कहा है कि वह किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती क्योंकि उसकी बेटी अपने ससुराल में काफी खुश थी और बेटी के जन्म के बाद से परिवार खुशियां मना रहा था। हालांकि उनकी बेटी गम में थी। एसीपी नार्थ नवनीत माहल का कहना है कि पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है क्योंकि महिला ने डिप्रेशन में खुदकुशी की है। 

मेडिकल कंपनी में काम करने वाले तरुण शर्मा ने बताया कि करीब 18 महीने पहले उसकी शादी ढन मोहल्ला की प्रियंका शर्मा से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका जब गर्भवती हुई तो उसकी इच्छा थी कि घर में बेटा हो। वह भी दो बहनें ही थीं। इसलिए वह बेटे की चाहत रखकर बैठी हुई थी। 12 दिन पहले बेटी पैदा हुई थी तो पूरे परिवार ने खुशी मनाई लेकिन प्रियंका का मन उदास हो गया। हमने उसे काफी समझाया कि हमारे लिए यह खुशी की बात है। हमने तो मिठाइयां भी बांटनी शुरू कर दी थी कि लक्ष्मी हमारे घर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद दो बहनें थीं इसलिए बेटे की चाहत में थी प्रियंका

- फोटो : Demo Pic
तरुण ने बताया कि शनिवार को प्रियंका घर में थी और वह दवा लेने के लिए बाजार गया था। जब वापस लौटा तो देखा कि प्रियंका फंदे पर झूल रही है। तरुण ने उसे नीचे उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। इससे पहले कि वह उसे अस्पताल लेकर जाता, प्रियंका की मौत हो गई।

सूचना पाकर थाना तीन के एसएचओ गगनदीप घुम्मण व एसीपी नार्थ नवनीत माहल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। एसीपी माहल का कहना है कि प्रियंका की माता सरोज ने पुलिस को कहा है कि उसकी बेटी डिप्रेशन में थी इसलिए खुदकुशी कर ली। इसके बाद मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें