महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंसराज ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर आईटीआई चौक पर बुलाया। वहां से वह उसे कार में बैठाकर कहीं दूर खेतों में एक कमरे पर ले गया।
उसने कहा कि नौकरी देने वाला व्यक्ति वहीं आने वाला है। कमरे के भीतर अंदर से दरवाजा बंद कर इंस्पेक्टर ने उससे दुराचार किया। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। दुराचार के बाद हंसराज महिला को वापस आईटीआई चौक पर छोड़ गया।
पुलिस ने बताया कि महिला यह नहीं बता पाई कि आरोपी उसे कहां ले गया था। वह केवल इतना बता पा रही है कि उसे दूर खेतों में एक कमरे पर ले जाया गया।
रेप की पुष्टि, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
करनाल के इंद्री नगर पालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर हंसराज को नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहर के कुंजपुरा रोड क्षेत्र की दो बच्चों की मां तलाकशुदा महिला की शिकायत पर दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में महिला से दुराचार की पुष्टि हो गई है। इसके बाद बिल्डिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
दुराचार के आरोपी को पुलिस ने अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उसे मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
इंस्पेक्टर रिमांड पर, होगी जांच और पूछताछ
करनाल के सेक्टर-9 स्थित चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विक्रांत ने बताया कि आरोपी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को पुलिस रिमांड के दौरान घटना स्थल पर निशानदेही के लिए लेकर जाना है।
उसका मेडिकल कराना है। घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयोग की गई कार भी बरामद की जानी है। आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया जाना है।