फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: बहादुरगढ़ में महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या, खाने का खर्च उठाने को लेकर होता था झगड़ा

Fri, 12 Nov 2021 09:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। भागते वक्त आरोपी भी छत से गिरकर घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में काम छूटने पर साथ के कमरे में रहने वाले बिहार के एक युवक की मदद करना यूपी के एक परिवार को महंगा पड़ गया। परिवार के मुखिया द्वारा दोस्त को अलग खाना बनाने व खर्चा अलग से करने की बात कहने पर वह कहासुनी करने लगा। शुक्रवार को उसने परिवार की महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह भागने लगा तो छत से गिर गया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की तहसील कुबेरपुर के गांव नगलावाल चंद नुनिहाई निवासी नवनीत सिंह पिछले दो साल से छोटूराम नगर में एक किराए के मकान में अपने परिवार समेत रहता है। इसी मकान में बिहार का निरंजन भी किराएदार के तौर पर रहता है। नवनीत के अनुसार लॉकडाउन में जब निरंजन का काम छूट गया तो वह उसके साथ ही रहता था और दोस्ती के नाते उसका खर्चा वही उठा रहा था। जब निरंजन काम पर जाने लगा तो उसने उसे अपना खाना अलग बनाने और अपना खर्चा खुद उठाने की बात कही। इस पर वह उनसे कहासुनी करने लगा। इस बाबत कई बार कहासुनी होती रही।

नवनीत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े 7 बजे वह ऑटो लेकर काम पर चला गया। पीछे से निरंजन ने उसकी पत्नी रिचा की हत्या कर दी। नवनीत ने बताया कि करीब 9 बजे पास फोन आया कि उसकी पत्नी रिचा को निरंजन ने चोटें मारी हैं और वह स्वयं भी भागते समय छत से गिर गया। 
विज्ञापन


घायल रिचा को पड़ोसी सोनू इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सूत्रों ने बताया कि छत से गिरकर घायल हुए आरोपी निरंजन को आसपास के लोगों ने काबू कर लिया। अब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक तहकीकात की। निरंजन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।
 

पोस्टमार्टम करवाकर रिचा पांडेय का शव उसके पति को सौंप दिया गया है। आरोपी निरंजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर अशोक, एसएचओ, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें