फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में इफको के पूर्व जीएम की पत्नी और बेटे ने की हत्या, रातभर शव के पास भी बैठे रहे

Wed, 10 Jun 2020 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
विज्ञापन

लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में मंगलवार रात पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) के रिटायर्ड जीएम श्याम सिंह आनंद (75) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चरणजीत कौर और जतिंदरपाल सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


श्याम सिंह के भाई सतवंत सिंह ने बताया कि वह ताजपुर रोड पर रहते हैं। श्याम सिंह से उनकी पत्नी और बेटा अक्सर लड़ते और मारपीट करते रहते थे। चार दिन पहले भी वह श्याम सिंह से झगड़ा करने के बाद रोपड़ किसी रिश्तेदार के पास चले गए थे। सतवंत सिंह और श्याम सिंह मंगलवार शाम दोनों को वापस लाए थे। घर आते ही पत्नी और बेटे ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इलाके के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। 


यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन


सभी के जाने के बाद घर में फिर से झगड़ा शुरू हो गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उनकी गर्दन और सिर पर कई वार किए। इससे श्याम सिंह मौके पर ही मौत हो गई। सारी रात दोनों आरोपी शव के पास ही बैठे रहे। सुबह आरोपी जतिंदरपाल ने अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी। सब इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया कि दोनों आरोपी देखने में सनकी लगते हैं। 

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर किया गिरफ्तार  
पुलिस के घर पहुंचने पर आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस दरवाजा तोड़कर दोनों को थाने ले गई। सतवंत सिंह ने बताया कि जतिंदरपाल नशा करने का आदी है। नशे के लिए वह पिता से पैसे मांगता था तो उनका झगड़ा होता था। आरोपी की नशे की आदत के कारण पत्नी भी छोड़कर चली गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें