फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पड़ोसियों का आरोप, हत्या करके फेंका शव

Tue, 26 Apr 2022 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना डिविजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपने तौर पर जांच की है। कोई ऐसा क्लू यहां नहीं मिला है कि ऐसा लगे कि विमला की हत्या हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के जवाहर नगर कैंप की लेबर कालोनी इलाके में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि हत्या कर शव फेंका गया है, पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन पांच के एसएचओ विजय कुमार वहां पहुंचे। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान विमला देवी के रूप में की गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। शरीर पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विमला देवी की रिश्तेदार कृष्णा ने बताया कि अक्सर विमला के घर का दरवाजा बंद रहता था। आज सुबह उन्होंने दरवाजा खुला देखा तो शक होने पर वह घर के अंदर गईं। घर में जाकर उसने जो देखा, वह सन्न रह गई। उसने देखा कि विमला बेड के पास नीचे जमीन पर पड़ी है। यह देखकर उसने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। 
विज्ञापन


कृष्णा ने बताया कि विमला देवी का अपनी रिश्तेदार से किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अब अचानक से उसकी मौत समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि विमला की हत्या की गई है और शव फेंका गया है। पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ थाना डिविजन पांच की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरी तरह से जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना डिविजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपने तौर पर जांच की है। कोई ऐसा क्लू यहां नहीं मिला है कि ऐसा लगे कि विमला की हत्या हुई है। शव पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं है। उनके रिश्तेदारों को बुला लिया गया है। उनके बयान दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान कुछ निकलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें