फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से मनमुटाव के चलते महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी

Mon, 04 Apr 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जीरकपुर के बादल कालोनी स्थित मकान में किराए पर रहने वाली मोनिका (32) पत्नी दीपक कुमार रविवार दोपहर घर में फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नीचे उतारा। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मोनिका पंखे के साथ लटक रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतका मोनिका व दीपक की यह दूसरी शादी थी और दोनों में मनमुटाव चल रहा था। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतका के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतका के रिश्तेदार पानीपत (हरियाणा) में रहते हैं, उन्हें इस बारे में सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें