फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: साली ने शादी से किया इंकार तो जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, पहले की हत्या फिर अंतिम संस्कार, ऐसे खुला राज

Mon, 11 Mar 2024 05:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा जिले में साली का शादी से इंकार करना उसके जीजा को नागवार गुजरा। उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हार्ट अटैक की बात बता अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों के शक और पुलिस पूछताछ में पूरे राज से पर्दा उठ गया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जीजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले में साली ने जीजा से शादी करने से इनकार कर दिया। इससे खफा जीजा ने अपनी साली की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक साली की पहचान शरणजीत के रूप में हुई है। वह बरनाला की रहने वाली थी। शरणजीत कौर काफी लंबे समय से अपने बहन के पास रह रही थी। जीजा हरदीप सिंह ने शरणजीत कौर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन


मगर शरणजीत ने शादी से इंकार कर दिया। इससे खफा जीजा ने दो फरवरी को साली की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पत्नी को बताया कि शरणजीत की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। इसके बाद आरोपी ने मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मगर शक के आधार पर परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दी। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हो गया।  

पुलिस ने आरोपी जीजा हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गला घोंटकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें