फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: कपूरथला में पीट-पीटकर महिला की हत्या, देवर-देवरानी समेत तीन लोगों ने उतारा मौत के घाट

Thu, 02 Nov 2023 05:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पति के बयान के आधार पर कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव फत्तूढींगा में जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

 
फत्तूढींगा निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उनका अपने रिश्तेदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। 30 अक्तूबर को जब उनकी मां अमरजीत कौर पशुओं को चराने कुंए पर गईं तो चाचा, चाची और उसके परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख तुरंत जालंधर रेफर कर दिया। 

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदीप के मुताबिक उसकी दो एकड़ जमीन पर चाचा-चाची से विवाद चल रहा है। इसमें कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया था। इसके बाद से चाचा रंजिश रखते थे। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने बताया कि मृतका के पति के बयान के आधार पर कुल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें