फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सदा साथ निभाने के वादे से मुकरा प्रेमी बना किसी और का दूल्हा, आहत प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम

Thu, 02 Nov 2023 03:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तलवाड़ा/होशियारपुर (पंजाब)

सार

अक्षय के साथ पूजा शादी करना चाहती थी और उसकी अक्षय के साथ शादी को लेकर बातचीत भी हो चुकी थी। अक्षय ने भी पूजा को शादी का भरोसा दिया था। लेकिन अब अक्षय ने 26 अक्तूबर को किसी अन्य लड़की के साथ शादी कर ली। जब इस बात का पता पूजा को लगा तो वह काफी आहत हुई और परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तलवाड़ा में पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव रैली में एक युवती ने अपने प्रेमी द्वारा किसी अन्य लड़की से शादी किए जाने से आहत होकर प्रेमी के घर जाकर ही जहर खा लिया। युवती की मौत हो गई है।

विज्ञापन


हाजीपुर पुलिस को दिए बयान में वीरबल पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव श्री पण्डायान ने बताया कि उसकी बहन के पिछले काफी समय से अक्षय पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव रैली (पुलिस स्टेशन हाजीपुर) के साथ प्रेम संबंध चल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: करवाचौथ पर रिटायर्ड जिला अटॉर्नी ने किया पत्नी का कत्ल, मामूली बात पर कहासुनी के बाद ली जान
विज्ञापन


अक्षय के साथ पूजा शादी करना चाहती थी और उसकी अक्षय के साथ शादी को लेकर बातचीत भी हो चुकी थी। अक्षय ने भी पूजा को शादी का भरोसा दिया था। लेकिन अब अक्षय ने 26 अक्तूबर को किसी अन्य लड़की के साथ शादी कर ली। जब इस बात का पता पूजा को लगा तो वह काफी आहत हुई और परेशान रहने लगी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी कारण उसकी बहन पूजा ने अक्षय के घर गांव रैली में जाकर जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। वीरबल ने बताया कि जब इस घटना का पता चला तो पूजा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दसूहा में दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। हाजीपुर पुलिस ने वीरबल के बयान पर अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें