फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: शराब पीने की आदत से थी परेशान, रस्सी से घोंट दिया पति का गला, फिर रात भर....

Mon, 24 Apr 2023 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)

सार

छपार के गांव ब्रह्मपुर वासी गुरमीत कौर की शादी 19 वर्ष पहले जगरांव के रहने वाले प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी माता पिता के रोज होने वाले लड़ाई झगड़े के कारण अपनी बुआ के घर रहने चली जाती थी। घटना की रात भी माता पिता की भयंकर लड़ाई के कारण उनकी बेटी बुआ के घर सोने चली गई थी।
विज्ञापन
जगरांव में युवक की हत्या की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगरांव में एक ने रोज-रोज की लड़ाई से परेशान होकर शराबी पति की हत्या कर दी। शनिवार रात को पति का कत्ल करने के बाद वह शव के साथ ही सो गई और सुबह इसे कुदरती मौत बताकर रिश्तेदार और पड़ोसियों को इकट्ठा कर लिया।

विज्ञापन


अगर मृतक का भाई अंतिम संस्कार से पहले शव का ध्यान से निरीक्षण न करता तो इसे कुदरती मौत समझकर अंतिम संस्कार भी कर दिया जाता। सिटी पुलिस ने सीआईए स्टाफ की मदद से हत्या की गुत्थी चंद घंटों में सुलझा ली। क्योंकि आरोपी गुरमीत कौर इसे कुदरती मौत बताकर आनन फानन शव का अंतिम संस्कार करने की फिराक में थी।

Trending Videos

फलों की रेहड़ी लगाता था प्रकाश सिंह
मृतक की पहचान 42 वर्षीय प्रकाश सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई है। प्रकाश सिंह जगरांव के रायकोट रोड पर स्थित केमिकल पार्क के समीप रहता था और नजदीक ही फ्रूट की रेहड़ी लगाकर परिवार पाल रहा था। प्रकाश की नशे की लत से पत्नी गुरमीत कौर परेशान थी। शराब पीने के बाद प्रकाश सिंह गुरमीत कौर से आए दिन मारपीट करता था। 



रोज के झगड़े और मारपीट से परेशान गुरमीत कौर ने शनिवार रात भयानक योजना बना डाली और रस्सी से गला घोटकर प्रकाश सिंह को मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह गुरमीत कौर ने रोने चिल्लाने का ड्रामा रचते हुए रिश्तेदारों और आसपास लोगों को इकट्ठा कर लिया और प्रकाश सिंह की कुदरती मौत होने की कहानी गढ़ दी। अंतिम संस्कार की तैयारी भी हो गई। लेकिन प्रकाश सिंह के भाई सुखविंदर सिंह को शक हो गया, उसने शव से कपड़ा हटाकर जांच की तो गले पर गहरे निशान दिखाई दिए।

सुखविंदर सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। डीएसपी सिटी सतविंदर सिंह विर्क सीआईए प्रभारी नवदीप सिंह और सिटी थाना प्रभारी हीरा सिंह दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने परिवार और आसपास लोगों से जानकारी लेने के बाद गुरमीत कौर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई। गुरमीत कौर ने अपने पति प्रकाश सिंह की हत्या करने की बात कबूल करते हुए इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद करवा दी। डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गुरमीत कौर के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।

बेटी चली गई थी बुआ के घर
जानकारी के अनुसार छपार के गांव ब्रह्मपुर वासी गुरमीत कौर की शादी 19 वर्ष पहले जगरांव के रहने वाले प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। उनकी 17 वर्षीय बेटी माता पिता के रोज होने वाले लड़ाई झगड़े के कारण अपनी बुआ के घर रहने चली जाती थी। घटना की रात भी माता पिता की भयंकर लड़ाई के कारण उनकी बेटी जगरांव के कच्चा मलक रोड पर अपनी बुआ के घर सोने चली गई थी। प्रकाश सिंह और गुरमीत कौर घर में अकेले थे और लड़ाई के दौरान गुरमीत कौर ने शराब के नशे में धुत प्रकाश सिंह का गला रस्सी से घोट कर उसका कत्ल कर दिया। गुरमीत कौर रात भर पति के शव के पास सोती रही और सुबह उठकर रोने चिल्लाने का ड्रामा रचकर इसे कुदरती मौत बताने की कोशिश की।
विज्ञापन

दो संदिग्ध युवक घर के आसपास देखे गए थे
गौरतलब है कि शनिवार रात लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को प्रकाश सिंह के घर के आसपास देखा था। हालांकि पुलिस ने गुरमीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति का कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आसपास के लोग दबी जुबां में इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर वो दो अंजान लोग शनिवार रात क्यों घूम रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस भी इस बारे में जांच कर रही है और सीसीटीवी की मदद से दोनों का पता लगाने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें