फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पत्नी ने प्रेमी को बुलाया घर, पति की खुली नींद तो उड़े होश, आगे की कहानी खौफनाक

Wed, 01 Nov 2023 04:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

डीएसपी सतविदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है। आरोपी महिला के काफी समय से प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। इस संबंध में पति को पता चलने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मद्देपुर में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। कथित आरोपी पत्नी ने हत्या को आत्महत्या बनाने के लिए अपने प्रेमी संग मिलकर मृतक पति के शव को दुपट्टे के साथ बांधकर लटकाने की कोशिश तक की। लेकिन जब तक वह अपनी इस साजिश में सफल होती, गांव के कुछ लोगो ने आरोपियो को ऐसे करता देख लिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ निक्का (35) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव मद्देपुर सिधवां बेट के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी आरोपी बलजीत कौर व प्रेमी चरणप्रीत सिंह सोनू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी सतविदर सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी महिला तीन बच्चों की मां है। आरोपी महिला के काफी समय से प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। इस संबंध में पति को पता चलने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था।
विज्ञापन


सोमवार को आरोपी पत्नी ने अपने पति के सोने के बाद प्रेमी को घर पर बुला लिया। मंगलवार की सुबह अचानक पति की आंख खुल गई। अपने आप को फंसता देख पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दुपट्टे से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें