फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे 'MBBS' पति को शादियों का शौक, उसकी करतूतें शर्मसार कर देंगी'

Thu, 11 Aug 2016 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
victim veena rathore, mohali - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहले से शादीशुदा था, खुद को 'MBBS' पास बता मुझसे शादी की। दो बच्चे हुए तो फिर शादी कर ली। मेरे पति को शादियों का शौक हैं।
विज्ञापन


एमबीबीएस की डिग्री, नाम, पता और रिश्तेदार सब नकली हैं। उसने मुझे ही नहीं, बल्कि कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। अपने आपको एमबीबीएस डॉक्टर बताने वाला यह व्यक्ति अखबारों में विज्ञापन देकर कई बार शादी कर चुका है। मंगलवार को मोहाली प्रेस क्लब में यह खुलासा डॉक्टर एसके सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में नर्सिंग सिस्टर ग्रेड वन के पद पर कार्यरत वीणा राठौर ने किया। वीणा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नर्स वीणा राठौर के मुताबिक, अखबार में छपे विज्ञापन के जरिए आरोपी डॉक्टर से उसका रिश्ता तय हुआ था और 15 मई 2000 को शादी हुई थी। विवाह के बाद उसके दो बच्चे हैं। इनमें रोहनप्रीत (10) और बेटी पल्लवी (13) साल की है। उसने बताया कि विवाह के बाद उसके पति ने कभी भी काम नहीं किया। घर का खर्चा भी वह खुद चला रहीं थीं। 
विज्ञापन

वर्ष 2013 में एमके सिंह रोपड़ में नौकरी का बहाना कर चला गया। इसके बाद जब वह नहीं लौटा तो उसे पता चला कि 4 फरवरी 2014 को उसने गांव जांडिया निवासी 23 वर्षीया एएनएम के परिवार वालों को अपने आपको डॉक्टर बता कर विवाह कर लिया है।

तब नर्स को लड़की के परिवार को देने पड़े थे चार लाख 

marriage - फोटो : demo pic
इस लड़की के परिवारवालों को एसके सिंह ने बताया था कि वह पीजीआई में हार्ट स्पेशलिस्ट हैं। वीणा राठौर के मुताबिक, जब लड़की व उसके परिवार वालों के सामने भेद खुला तो उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला पुलिस तक पहुंच गया था। मगर लड़की के विवाह पर खर्च हुए चार लाख रुपये मुआवजा लेकर उसके परिवार वालों ने डॉक्टर को छोड़ा था। 

बड़े अफसरों से हैं संबंध 
वीणा के मुताबिक, उसने अपने पति एसके सिंह की एमबीबीएस की डिग्री की जांच कराई है, जोकि नकली निकली। वीणा का कहना है कि यही फर्जी डिग्री दिखा कर वह भोले-भाले परिवारों की लड़कियों से विवाह करके उनका शोषण करता है। वीणा ने आरोप लगाया कि एसके सिंह कई लड़कियों का जीवन बर्बाद कर चुका है। उसने आरोप लगाया  कि उसका संबंध देह व्यापार के साथ कई बड़े अफसरों से भी है। 

 
विज्ञापन

बिहार में हुआ था पहला विवाह 

marriage
वीणा ने बताया कि उसका पहला विवाह बिहार में हुआ था। उस विवाह के बाद पहली पत्नी से तीन लड़के और एक लड़की है। उसकी लड़की का भी विवाह हो चुका है। एसके सिंह बिहार के गांव मगाही, जिला सीवान, पुलिस थाना बसंतपुर का रहने वाला बताया गया है। उसने अपने कई नकली रिश्तेदार भी बनाए हुए हैं। 50 की उम्र में भी युवा दिखने वाला यह डॉक्टर अपनी आयु 28 वर्ष बताता है। 

अखबार, नकली रिश्तेदार और बारात भी
डॉक्टर की पत्नी का आरोप है कि अखबार में विज्ञापन दे कर एसके सिंह महिलाओं को अपना शिकार बनाता है। फिर जरूरत के अनुसार, अपने नकली रिश्तेदारों के साथ बारात ले जा कर विवाह कराता है। यह अपना नाम डॉक्टर एसके सिंह लिखता है, जबकि कुछ लोगों से सुरजीत कुमार कह कर मिलता है। उसने अपनी तीसरी पहचान समीर कुमार नाम से भी बनाई हुई है। 

...और लड़कियां झांसे में ना फंसे  
वीणा के मुताबिक, उसके झांसे में और लड़कियां न आए इसके लिए उसने पुलिस को भी उसके खिलाफ शिकायत दी है। वीणा ने बताया कि 26 जून को एसके सिंह उर्फ सुरजीत उर्फ समीर भाग गया था। आरोप है कि जाते समय घर से सोने, चांदी के जेवर व अन्य सामान लेकर गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें