फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बच्चों का यौन शोषण करने के जुर्म में पादरी को हुई 12 साल की जेल

Thu, 11 Aug 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
13 बच्चों का यौन शोषण करने के जुर्म में एक पूर्व पादरी को 12 साल की जेल हुई है। पादरी पर आरोप ‌था कि उसने बाल संरक्षण गृह में काम करने के दौरान 13 बच्चों का 27 बार यौन शोषण किया।
विज्ञापन


66 वर्षीय आरोपी फिल‌िप टेंपल के हवस का शिकार होने वालों में मासूम लड़के और लड़कियां दोनों थे। मामला लंदन का है। यहां की स्‍थानीय अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।

मिरर के अनुसार, 1971 से 1977 के दौरान फिलिप ने जब लेम्बेथ और वान्सवर्थ के बाल संरक्षण घरों में जब अपनी सेवाएं दे रहे थे तब यहां मौजूद मासूम बच्चों का यौन शोषण किया। 70 के दशक में किए गए अपराध के ‌लिए आरोपी अब जाकर सजा मिल सकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यौन शोषण की घटना अंजाम देने के बाद बना पादरी

बताया जा रहा है कि यौन शोषण की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने अपनी नौकरी बदलकर क्राइस्ट द किंग मॉनैस्ट्री चर्च में पादरी बन गया था। इस चर्च में भी आरोपी ने दो बच्चों का यौन शोषण किया जिसके बाद उसकी पहले की हरकत भी पकड़ में आई।

आरोपी पादरी फिलिप को क्रॉयडन क्राउन कोर्ट ने बुधवार को सजा सुनाई। फिलिप ने अदालत में स्वीकार किया कि उसने चर्च का पादरी रहते हुए दो बच्चों का यौन शोषण किया।

वहीं मामले पर फैसला सुनाते हुए जज ने कहा कि ऐसा लगता है कि  फिलिप बच्चों का यौन शोषण करने के लिए ही चर्च का पादरी बना था। उन्होंने कहा चर्च का पादरी बनने के बाद फिलिप चरवाहे के वेष में भेड़िया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें