फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना ही 'कातिल': बीमा का पैसा हड़पने की नीयत से पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Wed, 25 May 2022 09:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि अस्पताल से दवा लेने जाते वक्त रास्ते में घर का कचरा फेंकने के लिए मोटरसाइकिल रोकने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और खून से लथपथ मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर की तरसिक्का पुलिस ने 20 दिन पहले गांव डेयरीवाल के पास मिले मनजीत सिंह की हत्या मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेने के बाद आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने पिछले लंबे समय से बीमार अपने पति से पीछा छुड़ाने और उसके बीमा का पैसा हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


डीएसपी जंडियाला सुखविंदर सिंह ने बताया कि पांच मई की सुबह उन्हें शिकायत मिली कि डेयरीवाल गांव के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है और उसके साथ बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी है। महिला की पहचान बुलारो गांव की नरिंदर कौर के रूप में हुई। नरिंदर कौर ने बताया कि वह अपने पति मनजीत सिंह के साथ ब्यास अस्पताल से दवा लेने जा रही थी। तभी रास्ते में लुटेरों ने उसके पति की हत्या कर दी और उसे जख्मी कर दिया और लुटेरे उसके पति का मोबाइल फोन अपने साथ ले गए।

डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद नरिंदर कौर को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपी महिला ने यह भी बताया कि उसका पति पिछले 20-22 साल से बीमार था और वह उससे परेशान हो चुकी थी। इसके अलावा मृतक की 15 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी भी थी, जिसके लालच में उसने यह किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि अस्पताल से दवा लेने जाते वक्त रास्ते में घर का कचरा फेंकने के लिए मोटरसाइकिल रोकने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और खून से लथपथ मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें