फेसबुक पर विधवा से प्यार इतना बढ़ा कि युवक उसी के घर रहने लगा। विधवा की बेटी भी उसी युवक के प्यार में पागल हो गई। विधवा तो पता चला तो उसने बेटी की हत्या कर दी।
दीक्षा ने बाजू पर गोद लिया था विजय का नाम
2 of 6
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
ये दिल दहलाने वाली वारदात पंजाब के अबोहर इलाके में हुई। पंजपीर नगर निवासी एक विधवा महिला ने अपने अविवाहित प्रेमी के इश्क में अंधी होकर अपनी ही बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमी से मिलकर मृतक बेटी को गले से बांध पंखे से लटका दिया और दोनों शहर में घूमने चले गए। पुलिस ने विधवा व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
3 of 6
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को थाना नंबर एक में एसपी डी नरेंद्र पाल सिंह बडिंग तथा थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि आरोपी मंजू रानी पति की मौत के बाद अपने सास-ससुर से अलग होकर एक बेटा व बेटी के साथ पंजपीर नगर में रहने लगी। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती सऊदी अरब में रहने वाले विजय उर्फ सोनू पुत्र हंसराज से हो गई। विजय मूल रूप से हरियाणा के गांव माइन थाना खोण जिला रेवाड़ी का रहने वाला है। वह 27 दिसंबर को सऊदी अरब से भारत आया और 1 जनवरी 2016 को अबोहर आकर मंजू रानी के घर रहने लगा।
4 of 6
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों बाद मंजू की 17 वर्षीय बेटी दीक्षा ने एक रात दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। विजय ने दीक्षा को भी शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। विजय और दीक्षा के बीच नजदीकियां बढ़ते देख मंजू ने इसका विरोध किया। वह खुद विजय से शादी करवाना चाहती थी। मां के विरोध से बेटी हार गई और उसने जान देने की धमकी दी। तो मंजू ने उस पर दबाव बनाकर उसके दादा-दादी के नाम एक झूठा सुसाइड नोट तैयार करवाया जिसमें उन्हें अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहरा दिया।
5 of 6
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
23 मई को दीक्षा ने किसी नुकीली चीज से अपने हाथ पर अंग्रेजी में विजय लिखा और फिर उसी खून से एक कागज पर आई लव यू विजय लिख दिया। इसे देख कर मंजू गुस्से में आग बबूला हो उठी और दीक्षा को घसीट कर कमरे में ले गई तथा चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। इसी दौरान विजय भी वहां पहुंच गया तथा दोनों ने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे गले से बांध कर पंखे में लटका दिया और दोनों घर से बाहर घूमने चले गए। काफी देर बार मंजू का करीब 12 वर्षीय बेटा घर आया तो उसने यह सब देखकर शोर मचाया।
फेसबुक पर बने प्रेमी के लिए मां ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
श्री बडिंग ने बताया कि पड़ोसियों ने जब मंजू को फोन पर यह सूचना दी तो मंजू घर आने की बजाय सीधी थाने पहुंची और पहले ही दीक्षा से लिखवाकर अपने पर्स में रखा हुआ सुसाईड नोट थाना प्रभारी को दिखा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद सुसाईड नोट के आधार पर मृतका के दादा-दादी आदि पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। लेकिन बाद में जांच के दौरान पहले विजय और बाद में मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मंजू ने सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने मंजू और विजय के खिलाफ भादंस की धारा 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया।