उत्तरप्रदेश से 10 दिन पहले हरियाणा में बसने आई मुस्लिम महिला ने नहीं सोचा होगा कि यहां न तो आबरू बचेगी और न ही जान। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
नहर में महिला का शव मिलने से दिल दहलाने वाला खुलासा
वारदात, हरियाणा के सोनीपत जिले में हुई। ककरोई गांव के पास नहर में महिला का शव मिलने से दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की हत्या की गई थी। हत्या से पहले महिला से रेप का अंदेशा भी है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
विज्ञापन
3 of 5
नहर में महिला का शव मिलने से दिल दहलाने वाला खुलासा
जानकारी के अनुसार यूपी के कांधला की रहने वाली महिला अपने पति के साथ 10 दिन पहले सोनीपत के मसद मोहल्ला रहने के लिए आए थे। महिला की बहन यहां रहती है। 29 मई को महिला को उसके पड़ोस में रहने वाली आशा नाम की महिला बुलाकर ले गई थी, लेकिन उसके बाद महिला वापिस नहीं लौटी।
4 of 5
नहर में महिला का शव मिलने से दिल दहलाने वाला खुलासा
30 मई को महिला का शव ककरोई गांव के पास नहर से मिला। महिला की हत्या की गई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। महिला के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक संजय पर उसकी हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि शव को देखकर लग रहा है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है।
नहर में महिला का शव मिलने से दिल दहलाने वाला खुलासा
सोनीपत सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयांन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि महिला से रेप हुआ है या नहीं।