फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में पलक झपकते ही महिला प्रोफेसर से छीना पर्स, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Thu, 11 Jul 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फेज-1 में बुधवार सुबह जिस जगह महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया, ठीक उसी जगह के पास शाम को एक प्राइवेट कॉलेज में तैनात महिला प्रोफेसर से बाइक सवार ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने आरोपी का मुकाबला करते हुए पर्स को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन बाइक तेज होने के चलते आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी ने बाइक की नंबर प्लेट ढकी हुई थी। मौके पर इलाके के पार्षद व पुलिस भी पहुंच गई। पार्षद ने कहा कि पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रमनजोत कौर ने बताया कि वह खरड़ स्थित सन्नी एनक्लेव की रहने वाली है। वहीं, एक प्राइवेट कॉलेज में तैनात है। वह किसी काम से फेज-1 स्थित मार्केट में गई थी। 

विज्ञापन

लाल घेरे में आरोपी स्नेचर - फोटो : अमर उजाला
वह मार्केट के बैक साइड में कार खड़ी करके आ रही थी, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनका पर्स खींच लिया। बाइक सवार आरोपी 16 से 18 साल का लग रहा था। महिला ने बताया कि उसने आरोपी से पर्स को बचाने की कोशिश की लेकिन वह पर्स ले जाने में कामयाब रहा। 

पर्स में 1500 रुपये, कार के कागजात व एटीएम कार्ड थे। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। फेज-1 की पार्षद गुरमीत कौर ने कहा कि फेज में एक ही दिन में लूट की दो वारदात हुईं।

अब पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाए। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी हैं। जब खरड़ में एक युवती अपने घर के बाहर एक्टिवा पर पहुंची ही थी कि तभी बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें