फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा लगवाने के नाम पर 13 लाख ठगने वाला काबू

Mon, 30 May 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
chandigarh fraud
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी ने अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी डिजेन के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से असम का रहने वाला है, लेकिन वह महावीर एन्कलेव (नई दिल्ली) में रह रहा था। गुरदासपुर (पंजाब) के रहनेवाले गुरविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उन्हें ऑस्ट्रेेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने सेक्टर-17 में डेल होलीडे नाम से ऑफिस खोला हुआ था। डिजेन दिल्ली से यहां आता रहता था। गुरविंदर सिंह ने आरोपी को इसी ऑफिस में पैसे दिए थे। 

पीड़ित के मुताबिक उन्होंने डीजेन को वर्ष 2013 में टूरिस्ट वीजा के लिए 13 लाख रुपये दिए थे। कई माह बीत जाने के बाद भी जब गुरविंदर सिंह का वीजा नहीं लगा तो उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी उन्हें टरकाता रहा। इसी तरह दो साल बीत गए। इसके बाद पीड़ित ने 1 फरवरी, 2016 को सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में डिजेन के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था। इसके बाद मामला साइबर सेल के पास ट्रांसफर हो गया। साइबर सेल को खुफि या सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ आया है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें