फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ली जान, यूपी के युवक को 3 किमी घसीटा, वीडियो वायरल

Mon, 25 Sep 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने उत्तरप्रदेश के युवक की जान ले ली। पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर पहियो में फंसे युवक को तीन किलोमीटर तक घसीटा। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा मोहाली में खरड़-लांडरा रोड पर हुआ। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। हालांकि कार चालक को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरजोत सिंह भुल्लर निवासी बरेली (यूपी) अपने दोस्तों कौशल और नवीन गुप्ता के साथ बाइक पर कॉलेज से शनिवार शाम छह बजे पीजी में जा रहा था। संतेमाजरा के पास तेज रफ्तार से जा रही एक सेंट्रो जिंग कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा कौशल और नवीन तो सड़क पर लेफ्ट साइड गिरे जबकि गुरजोत की कार की ओर गिरा और उसी में फंस गया। हादसे के बाद कार चालक ने कार दौड़ा दी, जिससे कार में फंसा गुरजोत भी घिसटता चला गया।

इस कार के पीछे आ रहे कार सवारों ने यह देखकर हादसे की वीडियो बनानी शुरू कर दी। करीब तीन किलोमीटर घसीटने के बाद गुरजोत का शरीर कार से निकल गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पहले उसे खरड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गुरजोत का सिर बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी मौत हुई। दूसरे छात्रों को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। पता चला है कि गुरजोत के पिता शुगर मिल में काम करते हैं।
विज्ञापन


पढ़ने में होशियार था गुरजोत
टीचर ने बताया कि गुरजोत चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट का छात्र था और यहां पीजी में रहता था। वह पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी हमेशा अव्वल रहता था।

पीछे आ रहे कार सवार ने बनाई वीडियो
इस दर्दनाक हादसे की वीडियो सेंट्रो के पीछे आ रहे अन्य कार सवार ने बनाई। उसने आरोपी कार चालक को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह कार को तेजी से दौड़ाते हुए भाग गया।

कार का लगा सुराग
सूत्रों के अनुसार, सेंट्रो कंवर सतवीर सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है और 2006 में खरीदी गई थी। इसके बाद किसी को बेच दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें