फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF के सिपाही के साथ ठगी, एटीएम कार्ड जेब में पर खाते से उड़े लाखों रुपये

Mon, 25 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
जरा सोचिए एटीएम कार्ड आपकी जेब में हो और आपके खाते से अचानक रुपये निकलना शुरू हो जाए...। देशबुंध गुप्ता रोड इलाके में सीआईएसएफ के बुजुर्ग सिपाही के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। बदमाशों ने सिपाही के खाते से 1.20 लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित श्रीराम प्रसाद (58) का कहना है कि उसने कभी ऑन लाइन खरीदारी नहीं की। सिर्फ एक बार उसने एयरफोर्स कैंटीन में अपना डेबिट कार्ड देकर खरीदारी की थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों ने कार्ड का क्लोन तैयार कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दिल्ली के जिन एटीएम से रुपये निकाले गए, वहां की सीसीटीवी फुटेज से छानबीन कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश निवासी पीड़ित श्रीराम प्रसाद सीआईएसएफ में सिपाही है। उसकी तैनाती दिल्ली में मेट्रो रेड लाइन पर है। श्रीराम का परिवार देवरिया में ही रहता है। श्रीराम का बचत खाता यूपी देवरिया में एसबीआई में है। श्रीराम ने खाते को एसएमएस के लिए अपनी बेटी के मोबाइल फोन से जोड़ा हुआ है। गत 22 अगस्त को अचानक उसकी बेटी के मोबाइल पर दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से 40-40 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। बाद में खाते से 40 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज आया। बेटी ने पिता को इसकी जानकारी दी।

श्रीराम ने अपना एटीएम कार्ड चैक किया तो वह उसके पास ही मिला। फौरन बैंक से संपर्क कर खाते की लेन-देन को बंद करा दिया गया। श्रीराम ने बताया कि उसके खाते में कुल 1.47 लाख रुपये पड़े हुए थे। जिसमें से कुल 1.20 लाख रुपये निकाल लिये गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने करीब वारदात के एक माह बाद मामला दर्ज किया। अब देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस क्लोन कार्ड बनाकर रुपये निकालने की बात से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें