फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Garhshankar News: गढ़शंकर में यूपी के मजदूर की हत्या, सिर व कानों से निकल रहा था खून, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 25 Apr 2023 12:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)

सार

पुलिस ने शव कब्जे में लिया और हरी राम की पत्नी प्रीति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि हत्या की आशंका है, जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर आठ स्थित आनंद नगर के निकट झाड़ियों में प्रवासी मजूदर का शव मिला। पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उधर, इस बीच एक फाइनांसर के कारिंदे हरी राम के घर से ट्रैक्टर ले गए। इससे खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने चंडीगढ़ चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। डीएसपी के ट्रैक्टर वापस लाने के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।

विज्ञापन


आनंद नगर के पास झाड़ियों में प्रवासी मजदूर हरी राम (40) का शव मिला। सिर और कानों से खून निकल रहा था। मृतक हरी राम गांव गम्मा जिला संभल (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। इस समय अपने परिवार समेत गांव पनाम के बलवीर सिंह के गांव कुल्लेवाल के खेतों में लगी मोटर पर रहता था।

हरी राम की पत्नी प्रीती ने पुलिस को बताया कि उसका पति हरी सिंह बलवीर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। 22 अप्रैल को शाम सात बजे अपनी मोटरसाइकिल पर गांव बगवाई के खेतों में मक्की की फसल को पानी लगाने गया था। वह घर नहीं आया और उसका मोबाइल बंद आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन ढूंढ़ने के बाद रविवार को शाम हरी राम का मोटरसाइकिल गांव बगवाई के खेतों में लगी मोटर की दीवार के साथ खड़ा था और थोड़ा आगे प्लाट में झाड़ियों के बीच उसका शव पड़ा था। इसके बाद रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और हरी राम की पत्नी प्रीति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि हत्या की आशंका है, जांच की जा रही है। 

ट्रैक्टर ले गए फाइनांसर के कारिंदे तो परिजनों ने लगाया धरना
जैसे ही फाइनांसर को हरी राम के मौत की खबर मिली तो उसके कारिंदे हरी राम के घर में खड़े ट्रैक्टर को ले गए। इससे खफा होकर परिजनों ने अन्य लोगों के साथ चंडीगढ़ चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि कल उन्होंने शव ढूंढ कर पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन अब तक पुलिस ने मामला दर्ज करने के अलावा कुछ नहीं किया है। 

हरी राम का शव मिलने के बाद फाइनांसर के कारिंदे घर से ट्रैक्टर ले गए। इसके बाद डीएसपी दलजीत सिंह खख ने मौके पर पहुंच कर वादा किया कि ट्रैक्टर वापस आ जाएगा। इसके बाद धरना लगाने वाले लोगों ने पुलिस की बात मान कर धरना उठा लिया। डीएसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें