भाई राम किशन स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर ने शादी न होने के गम में जानजेवा कदम ही उठा लिया। घटना पंजाब के पटियाला की है। रविवार रात घर की रसोई में पंखे के हुक से चुन्नी की मदद से लटक कर उससे आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक पटियाला निवासी इस टीचर की शादी नहीं हो पा रही थी, जो भी रिश्ता आता था, उसमें इनकार हो जाती थी। इससे स्कूल टीचर परेशान थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके इसे वारिसों के हवाले कर दिया था।
जगवंत कौर (33) पुत्री महिंदर सिंह अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कोठी में रहती थी। निचले हिस्से में उसका भाई व भाभी और ऊपरी हिस्से में वह खुद रहती थी। इन दोनों भाई बहन को उसकी बुआ ने गोद लिया था।
बुआ व फूफा दोनों देवीगढ़ में टीचर थे, इसलिए वहीं रहते थे। जबकि जगवंत कौर के असली माता-पिता अहमदगढ़ में रहते थे। रविवार रात माता-पिता ने जगवंत कौर को कई बार फोन किया, लेकिन उठाया नहीं।
शादी नहीं होने से मानसिक तौर पर परेशान थी
भाई-भाभी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला, तो अंदर रसोईघर में पंखे के हुक से चुन्नी की मदद से जगवंत कौर की लाश लटक रही थी।
डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि जगवंत कौर की शादी नहीं हो रही थी, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान थी। अभी दो-तीन दिन पहले भी शादी के लिए एक रिश्ता आया था, जिसमें लड़के ने बाद में मना कर दिया था। मामले में 174 की कार्रवाई कर दी गई है।
उधर अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज राहुल ने कहा कि मामले की हर तरह से जांच की जा रही है, मौके से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी जाएगी। जिससे मामले में किसी तरह का कोई शक न रहे।