फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया बठिंडा का गांव लहरा खाना, गुरुद्वारे के पास दो युवकों की दिनदहाड़े हत्या

Wed, 12 Jan 2022 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

सूत्रों से पता चला है कि मनप्रीत छल्ला और मनप्रीत विक्की अपने गैंगस्टर साथी कुलबीर नरवाना के ग्रुप से जुड़े थे। कुलबीर नरवाना को दो माह पहले उसके साथी मन्ना ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में दोनों युवकों की हत्या की गई है। 
विज्ञापन
मृतक मनप्रीत विक्की व मनदीप छल्ला की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव लहरा खाना में बुधवार दोपहर को गुरुद्वारा के पास स्कोडा कार पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गैंगस्टर कुलबीर नरवाना के दो साथियों को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गुरुद्वारा के पास गोलियों की आवाज सुनने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ छल्ला (30) निवासी गांव लहरा खाना और मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की (26) निवासी गांव लहरा बेगा के तौर पर हुई है। इस घटना के बाद एसएसपी अजय मलूजा भारी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह छल्ला अपने दोस्त मनप्रीत विक्की और अन्य साथियों के साथ अपनी ताई अंग्रेज कौर के निधन के बाद गांव के गुरुद्वारा साहिब में रखी गई अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे था। जिसकी भनक आरोपियों को लग गई। 

                                          सीसीटीवी में कैद आरोपियों की कार।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे के बाद मनप्रीत छल्ला और मनप्रीत विक्की गुरुद्वारे से बाहर निकले तो पहले से घात लगाकर स्कोडा कार में बैठे अज्ञात युवकों ने छल्ला और विक्की पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। लगातार गोलियां चलने की आवाज सुनते ही गुरुद्वारा के भीतर और बाहर मौजूद लोगों में अफरा -तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने दोनों गंभीर घायलों को नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

एसएसपी अजय मलूजा ने बताया कि वो घटना के बाद पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना नथाना में हत्या का केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि घटना की पूरी जांच एसएसपी ने सीआईए स्टाफ वन के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह को सौंप दी। 

सीआईए स्टाफ की टीम ने घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो पता चला कि आरोपी एक स्कोडा कार पर सवार होकर आए थे। सीसीटीवी कैमरे में उक्त कार का नंबर और आरोपियों का चेहरा पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा। जिस कारण पुलिस को घटना का सुराग लगाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें