डीएसपी भरपूर सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह के बयान पर संदीप कौर के पति दिलप्रीत सिंह, सास सपिंदर कौर, दादी सास गुरसेव कौर, सुखजीत कौर, जसविंदर कौर व सतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पति से परेशान महिला ने जहर निगलकर की आत्महत्या
गुरदासपुर के गांव बोपाराय में पति से परेशान होकर महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रूपिंदर कौर (42) निवासी बोपाराय ने मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि उसका पति हमेशा उसे परेशान करता रहता था। इसी परेशानी में उसने जहरीली दवा निगल ली। उसे इलाज के लिए गुरदासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस बारे में सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एसआई सतपाल सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचित किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को रूपिंदर कौर ने बताया कि पति से परेशान होकर उसने गेहूं में रखने वाली जहरीली दवा निगल ली है। इलाज के दौरान रूपिंदर कौर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति हरजीत सिंह निवासी बोपाराय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।