फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: फिरोजपुर में जहर खाकर महिला ने की खुदकुशी, बरनाला में 20 वर्षीय विवाहिता फंदे पर झूली

Tue, 05 Apr 2022 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला के अनाज मंडी धनौला में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी का कत्ल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के थाना सदर के अंतर्गत गांव चूहड़ी वाला में ससुराल वालों से तंग आकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को मृतका के पिता बूड़ सिंह के बयान पर आरोपी पति, ससुर, देवर व देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बूड़ सिंह निवासी गांव कालू अराइयां हिठाड़ (ममदोट) जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी बेटी शिंदर कौर की शादी आरोपी कर्मजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे तंग करते थे। उसके साथ कई बार मारपीट भी की थी। 

तीन अप्रैल को शिंदर कौर के संग उसके पति कर्मजीत सिंह, ससुर बलवीर सिंह, देवर मलकीत सिंह और देवरानी अक्को बाई ने मारपीट की। इस बात से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बरनाला: विवाहिता ने की आत्महत्या
बरनाला के अनाज मंडी धनौला में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी का कत्ल करने का आरोप लगाया है। मृतक युवती की माता परमजीत कौर और पिता भरपूर सिंह निवासी बधनीकलां जिला मोगा ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी रमनदीप कौर का विवाह दो वर्ष पहले हरप्रीत सिंह निवासी अनाज मंडी धनौला के साथ हुआ था। 

उन्होंने विवाह में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया लेकिन कुछ समय बाद हरप्रीत सिंह उनकी बेटी से दहेज की मांग करने लगा। उनकी बेटी से लड़ाई कर पांच-छह बार मायके भेज चुका था। अपनी बेटी को समझाकर फिर ससुराल भेज देते थे। गत रात साढ़े 10 बजे उन्हें उनकी बेटी का फोन आया, वह रो-रोकर उनसे बात कर रही थी। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उन्हें बेटी की जेठानी ने बताया कि रमनदीप कौर को मार दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में अपने दामाद हरप्रीत सिंह से बात की। वह टालमटोल करता रहा कि रमन सिविल अस्पताल में भर्ती है फिर कहा कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 

गांव बधनी कलां निवासी बचित्र सिंह, काला सिंह, निर्मल सिंह, राज ग्रोवर, जगराज सिंह, विक्की शर्मा, नारायण सिंह, हरबंस सिंह, जगराज सिंह, जीत सिंह, गुरतेज सिंह, गुरदेव सिंह, बलवीर सिंह, जसविंदर कौर ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना धनौला की पुलिस के मुताबिक मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें