फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में वारदात: बरवाला में गन प्वाइंट पर ब्रेजा कार छीनी, पांच अज्ञात युवकों ने की हवाई फायरिंग

Tue, 05 Apr 2022 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला

सार

पुलिस ने सभी मार्गों पर नाकाबंदी कर अज्ञात फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। ब्रेजा कार चालक हैप्पी की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के कस्बा बरवाला में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित बरवाला मोड़ पर सोमवार रात को पांच अज्ञात व्यक्तियों ने दो व्यक्तियों से ब्रेजा गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। हैप्पी पुत्र सहज राम वासी घडोली जिला अंबाला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब चार-पांच वर्ष से बरवाला कस्बे की करण कॉलोनी में रह रहा है। वह चंडीगढ़ में बिजली के सामान की दुकान करता है। उसने कुछ दिन पहले ब्लैक रंग की ब्रेजा गाड़ी खरीदी थी। गांव घड़ोली का उसका एक दोस्त राजेंद्र भी उसके साथ काम करता था। दोनों हर रोज बरवाला तक इकट्ठे आना-जाना करते थे। 

विज्ञापन


सोमवार रात को वह जब चंडीगढ़ से कार में सवार होकर बरवाला नेशनल हाईवे पर स्थित बरवाला मोड़ पर पहुंचे तो एक कार में सवार पांच युवकों ने उनकी गाड़ी को गन प्वाइंट पर रुकवा लिया और हवाई फायर कर उनसे उनकी ब्रेजा कार छीनकर फरार हो गए। आरोपी दोनों के मोबाइल भी छीनकर ले गए। उन्होंने सड़क से गुजर रहे लोगों की मदद से इस घटना की सूचना तुरंत बरवाला पुलिस चौकी में दी। 

सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार, एसएचओ चंडी मंदिर ललित कुमार, डिटेक्टिव स्टाफ, सीआईए स्टाफ और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सभी मार्गों पर नाकाबंदी कर अज्ञात फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। ब्रेजा कार चालक हैप्पी की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से कार लुटेरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें