फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः सड़क हादसे में सेना के लांस नायक व बीटेक छात्र की मौत, पांच लोग घायल

Wed, 12 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 दो अलग-अलग सड़क हादसों में सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत की खबर है, वहीं हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। पहली घटना डिफेंस रोड विक्टोरिया एस्टेट के नजदीक दो मोटर साईकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार लांस नायक की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान हरियाणा के रहने वाले लांस नायक नरिन्द्र सिंह 33 साल के रूप मे हुई है। 
विज्ञापन


थाना शाहपुरकंडी के एएसआई इन्द्रजीत ने बताया कि सोमवार रात को लांस नायक नरिन्द्र सिंह पंगोली चोंक की तरफ से अपने निवास स्थान करोली जा रहा था। रास्ते में डिफेंस रोड पर विक्टोरिया एस्टेट के निकट उसकी बाईक सामने से आ रही बाईक से टकरा गई। सामने वाली बाईक पर सांबा निवासी अरूण ओर उसका एक साथी सवार था।

 हादसे में नरिन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरी बाईक के चालक अरूण निवासी सांबा जेएंडके के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन

मृतक बीटेक का छात्र 

सांकेतिक तस्वीर
वहीं नंगल के श्री गुरु रविदास मंदिर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय नवीन कुमार सुपुत्र सुदर्शन निवासी नया नंगल अपने तीन अन्य दोस्तों सतविंदर सिंह, हरविंदर सिंह सुपुत्र करमचंद निवासी नंगल व गुरप्रीत सिंह सुपुत्र अजमेर सिंह निवासी नूरपुर बेदी हिमाचल के ऊना में कस्बा मैहतपुर में विवाह समारोह में हिस्सा लेने आए थे। वह अपनी कार से वापस नया नंगल आ रहे थे। उनकी कार नया नंगल के रविदास मंदिर के पास एक पेड़ से जा टकराई। 

हादसे में बीटेक के छात्र नवीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके तीनों साथियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए शव कर पोष्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिवार के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें