फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: बटाला में एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

Mon, 19 Dec 2022 08:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पवन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब एक महीने पहले कादियां रोड बटाला पर बंद पड़े एक कार वॉशिंग स्टेशन से यह राइफल चुराई थी। इसे बटाला की बैंक कॉलोनी के पास छिपा कर रखा था। पवन कुमार की निशानदेही पर उक्त जगह से एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में पुलिस ने एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह राइफल एक चोर ने एक कार वॉशिंग स्टेशन से चुराई थी। वहीं थाना सदर पुलिस ने उक्त चोर और कार वाशिंग स्टेशन के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार शाम को बटाला के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सदर और सीआईए स्टाफ ने पवन कुमार को गिरफ्तार कर उससे राइफल और मैगजीन बरामद की है।

विज्ञापन


पवन पर पहले से भी छह चोरी के मामले दर्ज हैं। जब पवन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि करीब एक महीने पहले कादियां रोड बटाला पर बंद पड़े एक कार वॉशिंग स्टेशन से यह राइफल चुराई थी। इसे बटाला की बैंक कॉलोनी के पास छिपा कर रखा था। पवन कुमार की निशानदेही पर उक्त जगह से एके-56 असॉल्ट राइफल और मैगजीन बरामद की है। 

पंजाब पुलिस के बर्खास्त इंस्पेक्टर ने रखी थी राइफल
इसके बाद कार वॉशिंग स्टेशन के मालिक दीपराज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि यह राइफल पंजाब पुलिस के बर्खास्त इंस्पेक्टर नारंग सिंह ने उसके पास रखी थी। उक्त इंस्पेक्टर उसका पुराना दोस्त है। नारंग सिंह और दीपराज सिंह पर 2014 में अमृतसर के थाना सिविल लाइन में केस दर्ज हुआ था। नारंग सिंह इस समय केंद्रीय जेल होशियारपुर में बंद है और आरोपी दीपराज सिंह सजा काट कर जेल से बाहर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें