फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फैलता ड्रग्स का कारोबार, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ड्रग्स स्मगलिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने हेरोइन समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-45 निवासी साहिल कटारिया उर्फ शैंकी (28) और सेक्टर-20 निवासी टोनी (25) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप से साथ आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसी जानकारी पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-45 ए में नाका लगाया था। जैसे ही दोनों वहां पहुंचे पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनकी तलाशी लेने पर साहिल से 10 ग्राम हेरोइन, जबकि टोनी से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि साहिल पंजाब यूनिवर्सिटी से  ग्रेजुएट है और टोनी सिर्फ बारहवीं पास है। पुलिस का कहना है कि दोनों 2015 से मादक पदार्र्थों की तस्करी कर रहे हैं। दोनों की कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी दिल्ली से नाइजीरियन मूल के लोगों से मादक पदार्थ की खेप लेते थे और शहर में आकर अपने सर्किल में बेचते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें