फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दो की हत्या: कबड्डी क्लब के प्रधान की गोली मार कर ली जान, 19 वर्षीय युवक को भी उतारा मौत के घाट

Wed, 06 Apr 2022 11:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला जिले में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। पंजाबी विश्वविद्यालय के पास कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं श्री काली माता मंदिर के पास एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। 19 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला किया गया है। वहीं देर रात पंजाबी विश्वविद्यालय के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे दो गुटों में झड़प के बाद कबड्डी खिलाड़ी की हत्या की गई।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक मंगलवार देर रात कबड्डी क्लब के प्रधान धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा (32) निवासी गांव दौणकलां की कुछ लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले में चार लोगों को नामजद कर लिया है, दो अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार देर रात साढ़े 11 बजे की है और पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पिछले हिस्से में बनी मार्केट व पीजी वाले इलाके की है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पटियाला जिले के कस्बा बहादुरगढ़ के गांव दौणकलां का रहने वाला धरमिंदर सिंह अपने गांव के कबड्डी क्लब का प्रधान था। वह अक्सर गांव में कबड्डी के टूर्नामेंट कराता रहता था और खुद भी कबड्डी खेलता था। गांव में दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। दोनों गुट आपस में बातचीत जरिये समझौता करने पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक एक ढाबे पर पहुंचे थे। 

बॉडी बिल्डिंग का शौकीन धरमिंदर सिंह रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिम गया था। वहां से लौटते समय रात को वह उसी जगह पहुंच गया। वहां मुंह पर रुमाल बांधे कुछ युवकों ने चार से पांच राउंड फायर किए। इसी बीच एक गोली कबड्डी क्लब के प्रधान धरमिंदर सिंह की जांघ में लगी। वारदात के बाद हमलावर कुछ देर तक बाइक पर घटनास्थल पर रुके और बाद में फरार हो गए। तुरंत धरमिंदर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।    
विज्ञापन


घटनास्थल के नजदीक पीजी में रहने वालों ने वारदात की बनाई वीडियो   
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास पीजी में रहने वाले लोग छतों पर पहुंच गए। इनमें से एक ने हमलावरों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो में छह युवक दिखाई दे रहे हैं और चार राउंड फायर होने की आवाज सुनाई देती है। मामले में एसपी (सिटी) हरपाल सिंह, डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। 

मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें एक आरोपी हरवीर सिंह निवासी गांव दौणकलां धरमिंदर सिंह के साथ ही पंजाबी यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। दोनों में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में हरवीर सिंह समेत उसके साथियों तेजिंदर सिंह फौजी निवासी दौणकलां, बोनी व हरमन दास निवासी गांव थेड़ी के साथ बहस हुई। जिसके बाद आरोपियों की तरफ से फायरिंग कर दी गई।

विज्ञापन

मंदिर गए युवक की चाकू मारकर हत्या
श्री काली माता मंदिर में माथा टेकने आए एक 19 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बुधवार सुबह करीब सवा छह की बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक शिबू और बाजा नाम के युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा आरोपियों से पूछताछ के बाद हो सकेगा।  

एसपी (सिटी) हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान प्रितपाल सिंह निवासी दशमेश नगर त्रिपड़ी के तौर पर हुई है। युवक के पिता कर्मजीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा त्रिपड़ी इलाके में रेहड़ी पर काम करता था। बुधवार सुबह पांच बजे वह श्री काली माता मंदिर में नवरात्र के चलते माथा टेकने गया था। कुछ देर बाद परिजनों को हत्या होने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चार-पांच युवक श्री काली माता मंदिर के सामने स्थित गली की तरफ की गए थे। जहां पर बाद में इन्होंने अपने साथ खड़े प्रितपाल सिंह को चाकू मार दिया।

पिता ने संपत्ति विवाद में हत्या की जताई आशंका
मृतक के पिता कर्मजीत सिंह ने आशंका जताई है कि यह हत्या संपत्ति विवाद में की गई है। उनका रिश्तेदारों के साथ प्लॉट संबंधी विवाद चल रहा है। यह मामले वह कोर्ट में जीत चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रितपाल सिंह नशा करने का आदी था। उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में बाइक चोरी का केस भी दर्ज है। इसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें