फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंबाला में ट्रेन से पकड़े 2000 के नए गुलाबी नोट, बैगों में भरे हुए थे

Tue, 13 Dec 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद कालाधन तो सामने आने लगा है, लेकिन नोटों का रंग गुलाबी हो चुका है। अंबाला में ट्रेन से 2000 के नए नोट पकड़े गए। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो युवकों ने जीआरपी पुलिस ने साढ़े चार लाख की करेंसी के साथ काबू किया है।
विज्ञापन


इस करेंसी में दो हजार, पांच सौ, सौ और एक हजार रुपये के नोट है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस वजह से जीआरपी ने रपट दर्ज कर करेंसी जब्त कर ली और आगामी कार्रवाई के लिए युवकों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।

जीआरपी इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि पुलिस अपनी चौकसी के चलते ट्रेनों में संदिग्धों की जांच कर रही थी। पुलिस को सूचना थी कि इन दिनों कई लोग नोटों की तस्करी कर रहे हैं। इसी के चलते छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दो युवकों को संदिग्ध हालत में देखा गया। जीआरपी ने उन युवकों का बैग शक होने पर ट्रेन में ही खंगालना शुरू किया। लेकिन उनके बैग में काफी मात्रा में करेंसी देखी तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस दोनों युवकों को बैग समेत जीआरपी थाने ले आई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली से अमृतसर जा रहे थे दो युवक

- फोटो : Demo Pic
​पुलिस दोनों युवकों को बैग समेत जीआरपी थाने ले आई। इंचार्ज के अनुसार युवकों ने बताया कि वे दिल्ली से अमृतसर सब्जियों का सौदा करने जा रहे हैं। इसलिए उनके पास ये करेंसी मौजूद है। लेकिन पुलिस को ये बात हजम नहीं हुई, इसलिए जीआरपी ने नोट जब्त कर दोनों युवकों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।

जीआरपी के अनुसार उनके पास से नई करेंसी में 2000 के 132 नोट, 500 के 4 नोट, 100 के 776 नोट, 50 के 68 नोट, पुरानी करेंसी में 500 के 174 नोट और 1000 के 16 नोट शामिल थे। इंचार्ज ने बताया कि आयकर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। करेंसी के साथ पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान गाजियाबाद निवासी मोमिन कुरैशी और बुलंदशहर निवासी मोम्मद सूफिया के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें