फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अचानक शटरिंग टूटने से एक मजदूर गिरने लगा। दूसरे मजदूर ने उसको हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की। लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों ही नीचे गली में आ गिरे।
विज्ञापन
रोहतक में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में छोटू राम चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। 20 वर्षीय गौतम और 25 वर्षीय उत्तम बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक शटरिंग टूटने से दोनों नीचे आ गिरे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - केंद्र ने बढ़ाई धान खरीद की तारीख: भड़के सुनील जाखड़ ने साधा निशाना, कहा- पंजाब के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार 
 

आर्य नगर थाने के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि छोटूराम चौक के नजदीक संत नगर वाली गली में 4 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे बिहार निवासी उत्तम और गौतम काम पर पहुंचे। दोनों परिवार सहित शहर के ही सुनारिया चौक के पास रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अचानक शटरिंग टूटने से एक मजदूर गिरने लगा। दूसरे मजदूर ने उसको हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश की। लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों ही नीचे गली में आ गिरे। सिर में चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पहुंची, लेकिन मौके पर न न बिल्डिंग मालिक मिला और न ठेकेदार। अब पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई करेगी। तभी पता लग सकेगा कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें