फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन लगा स्टंट कर रहे थे पांच युवक, दो ट्रेन से कटे, तीन ने ब्रिज से कूदकर बचाई जान

Mon, 01 Jul 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री कीरतपुर साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे ब्रिज पर स्टंट करना एक दो युवकों को भारी पड़ गया। इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


हादसा पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब के गांव नक्कियां के पास का है। सोमवार दोपहर बाद रेलवे ब्रिज पर स्टंट करते हुए दो युवक अंबाला जा रही ट्रेन (64564) की चपेट में आकर कट गए। उनके अंग रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। 

जानकारी के अनुसार नूरपुर बेदी क्षेत्र के कई युवक गांव नक्कियां के पास नहर से दरिया में छोड़े पानी में नहा रहे थे। कुछ रेलवे ब्रिज पर खड़े होकर नहर में छलांग लगाते हुए स्टंट कर रहे थे। कानों में हेडफोन लगाकर सेल्फी लेते समय युवकों को ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया।
विज्ञापन


जब ट्रेन बिल्कुल पास आ गई तो आनन-फानन में इधर-उधर छलांग लगाकर बाकी युवकों ने तो अपनी जान बचा ली लेकिन दो युवकों को ट्रेन सौ मीटर तक घसीटती हुई ले गई।

विज्ञापन

दीपक और गुरदीप की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। नजदीकी रेलवे फाटक पर मौजूद रेलवे कर्मी ने चिल्लाते हुए युवकों को ट्रेन के संबंध में बताया लेकिन युवक बच नहीं पाए। मृतकों की पहचान गुरदीप सिंह दीपा पुत्र रमेश चंद निवासी गांव गढ़बागा और दीपक कुमार उर्फ बमबम पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव बजरूड़ के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह मोटरसाइकिल रिपेयर की गांव बजरूड़ में दुकान करता था। दीपक रोपड़ में स्वराज माजदा फैक्ट्री में काम करता था। 

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जीआरपी से कुलदीप सिंह और आरपीएफ से महावीर सिंह ने कार्रवाई शुरू कर दी। पता चलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से युवक इस जगह पर नहाने के लिए आते हैं। 

परेशान लोगों ने प्रशासन से कई बार युवकों को रोकने की गुहार लगाई लेकिन प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया जिस कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने कहा कि सैकड़ों युवक शराब का सेवन कर इस जगह पर रोजाना हुल्लड़बाजी करते हुए रेलवे ब्रिज पर स्टंट करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें