फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बरनाला में नहर में कार गिरने से चालक की मौत, अबोहर में बाइक सवार की गई जान

Fri, 08 Jul 2022 09:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/अबोहर (पंजाब)

सार

अबोहर में गुरुवार रात पेड़ से टकराकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। शीनू ने बताया उनका भाई नौरंग राम बाइक पर गांव दीवानखेड़ा में अपने दोस्त की पार्टी में जा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के हरीगढ़ नहर रोड पर गुरुवार रात एक कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। करनैल सिंह स्विफ्ट कार में ससुराल चंगाल जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाले प्लाजा पर टोल बचाने के चक्कर में उसने हरीगढ़ नहर वाला शॉर्ट कट रोड अपना लिया और हादसा हो गया।

विज्ञापन

 
सुबह घटना की सूचना मिलते हुए गांव हरीगढ़ के सरपंच हरविंदर सिंह साथी को लेकर मौके पर पहुंचे। तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद कार को नहर से निकाला गया। थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक करनैल सिंह के भाई सुखपाल सिंह के बयान पर 174 धारा तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत 
अबोहर में गुरुवार रात पेड़ से टकराकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। शीनू ने बताया उनका भाई नौरंग राम बाइक पर गांव दीवानखेड़ा में अपने दोस्त की पार्टी में जा रहा था। कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में घायल नौरंग को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शीनू ने बताया कि नौरंग राम पेशे से अकाउंटेंट था और उसकी कमाई से ही घर का गुजारा चलता था। लोगों का कहना है कि यह पेड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है। करीब छह माह पहले रामू (33) की भी इसी कीकर के पेड़ से टकराने के कारण मौत हो गई थी। लोगों ने पंजाब मंडी बोर्ड से जल्द इसे कटवाने की मांग की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें