फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, दो लोगों की मौत, तीन जख्मी अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Mar 2024 02:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में हरियाणा के करनाल से लौट रहे पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
हादसे में उड़े स्कॉर्पियों के परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जालंधर रोड पर पीटीयू के नजदीक सड़क पर खड़े एक ट्रक से स्कॉर्पियो कार जा भिड़ी। हादसे में एक पुलिसकर्मी समेत दो की जान चली गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची साइंस सिटी चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक भाई मनजिंदर सिंह की मौत हो गई तो दूसरा भाई तरनवीर सिंह गंभीर जख्मी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) निवासी दिलप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, सुभाष, तरनवीर सिंह और बरजिंदर सिंह करनाल से शादी समारोह से लौट रहे थे। रविवार सुबह जब वह पीटीयू से आगे निकले तो ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे स्कॉर्पियो सड़क किनारे खडे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि देर रात ट्रक का ईंधन खत्म हो गया था। इस वजह से चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था।
 
हादसे में दिलप्रीत सिंह और मनजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनजिंदर सिंह पुलिस मुलाजिम बताया जा रहा है। वह आईआरबी कैंप में तैनात था। इनके अलावा सुभाष, तरनवीर सिंह और बरजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। साइंस सिटी चौकी प्रभारी पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तीनों घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें