फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सोनीपत में बड़ा हादसा; अनियंत्रित होकर कैब रजबाहे में जा गिरी, तीन युवकों की मौत

Sun, 03 Mar 2024 10:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (पंजाब)

सार

गांव नाहरा के पास कैब अनियंत्रित होकर रजबाहा में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। गांव मल्हा माजरा निवासी संदीप अपनी कार में दो अन्य परिचितों के साथ नाहरा गांव की तरफ जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
रजबाहे में गिरी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव नाहरा के पास बड़ा हादसा हुआ है। गांव नाहरा के पास खंभे से टकराकर अनियंत्रित हुई कैब रजबाहा में जा गिरी। गिरने से चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चालक कैब में दो परिचितों को लेकर जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची बारोटा चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव मल्हा माजरा निवासी संदीप कुमार अपनी एसेंट कार को कैब के रूप में चलाता था। बताया जा रहा है कि वह रात को अपने दो परिचितों रोहतक के गांव खेड़ी सांपला निवासी कर्मबीर व गांधरा निवासी बलराज के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर किसी कार्यक्रम से आया था। वहां से लौटने के बाद वह देर रात करीब साढ़े 11 कार में सवार होकर मल्हा माहरा से वाया नाहरा होते बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह गांव नाहरा के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर से अलग हुए रजबाहा के पास पहुंचे तो उनकी कैब खंभे से टकरा गई। इसके बाद कैब अनियंत्रित होकर रजबाहे में जा गिरी। 

हादसे में तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बारोटा चौकी पुलिस ने शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने बलराज व कर्मबीर के परिजनों को मामले की सूचना दी है। उनके आने के बाद जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें