फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बड़ी घटना: गांव टांडाहेड़ी में अधजली अवस्था में दो शव मिले, पहचान नहीं हो सकी, ऑनर किलिंग की आशंका

Fri, 25 Mar 2022 01:43 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (पंजाब)

सार

बहादुरगढ़ के पास गांव टांडाहेड़ी के खेत में दो मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या करने के बाद जलाया गया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव टांडाहेड़ी से जाखोदा जाने वाली सड़क के साथ एक खेत में उगे सरकंडों में जली अवस्था में दो शव मिले हैं। एक शव युवक का और दूसरा युवती का होने का अनुमान है। युवक का शव अधजली हालत में मिला, जबकि युवती का शव कंकाल बन चुका था।

विज्ञापन


घटनास्थल के पास चप्पल, प्लास्टिक की खाली बोतल, गले के लॉकेट समेत कुछ अन्य सामान भी मिला है। अनुमान लगाया गया है कि किसी ने दोनों की हत्या कर शवों को यहां लाकर आग लगा दी। किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है।

टांडाहेड़ी व जाखोदा की सीमा पर वर्षों से वीरान पड़े एक खेत में शव पड़े होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू की। दोनों शव पहचान होने की स्थिति में नहीं थे। शवों के अवशेषों को पुलिस ने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया है। पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में होगा।
विज्ञापन


घटनास्थल से शव व कंकाल के अलावा गले का लॉकेट, मर्दाना व जनानी चप्पल, कुछ कपड़े, दो खाली बोतलें और महिला के बाल बरामद किए गए हैं। मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वारदात को ऑनर किलिंग से जोड़कर भी छानबीन की जा रही है। हालांकि पुलिस ने ये शव लड़का लड़की के होने की पुष्टि भी नहीं की। एसपी वसीम अकरम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। सदर थाना बहादुरगढ़ में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें