फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बंबीहा गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, सात पिस्टल बरामद, जंटा की निशानदेही पर पुलिस ने पकड़ा

Sun, 16 Oct 2022 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

पुलिस के मुताबिक बंबीहा ग्रुप के गुर्गे गुरजंट सिंह उर्फ जंटा ने 30 जनवरी को स्पेन में बैठे बंबीहा ग्रुप के सरगना गुरप्रीत उर्फ गोपी के कहने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने से एक कार छीनी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके दो साथियों को कार और सात पिस्टल समेत 28 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार गुर्गों के बारे में जानकारी देते एसएसपी विवेकशील सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली पुलिस ने बंबीहा ग्रुप के गुर्गा गुरजंट सिंह उर्फ जंटा से पूछताछ के बाद दो अन्य गुर्गों को दो पिस्टल (एक .32 बोर और एक .30 बोर) और चार कारतूस समेत कुराली के पास गांव गोसलां से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार गुर्गों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी बहडाली, जिला रोपड़ और गौतम कुमार निवासी सब्जी मंडी कुराली के तौर पर बताई है।

विज्ञापन


एसएसपी विवेकशील सोनी ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि 29 अगस्त को गुरजंट सिंह उर्फ जंटा ने अपने एक अन्य साथी परगट सिंह के साथ मिलकर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और भूपिंदर सिंह भूप्पी राणा के कहने पर नालागढ़ के कोर्ट कांप्लेक्स में विक्की मिड्डूखेड़ा के हत्यारे और बंबीहा ग्रुप के शूटर सन्नी उर्फ लेफ्टी को छुड़वाने के लिए फायरिंग की थी। इसके बाद ये दिल्ली भाग गए थे।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मोहाली पुलिस जंटा को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उसने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उसके ग्रुप के दो गुर्गे ट्राइसिटी में लोगों से जबरन वसूली करते हैं और उन्हें धमकाते हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास से छीनी थी कार 
पुलिस के मुताबिक बंबीहा ग्रुप के गुर्गे गुरजंट सिंह उर्फ जंटा ने 30 जनवरी को स्पेन में बैठे बंबीहा ग्रुप के सरगना गुरप्रीत उर्फ गोपी के कहने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने से एक कार छीनी थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके दो साथियों को कार और सात पिस्टल समेत 28 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था। 

इसके बाद से इस मामले में जंटा भगोड़ा चल रहा था। उसने हिमाचल प्रदेश की नालागढ़ कोर्ट में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल शूटर सन्नी उर्फ लेफ्टी को छुड़वाने के लिए अपने साथी परगट सिंह के साथ मिलकर फायरिंग की थी। इसके बाद वे दिल्ली भाग गए थे। वहां इन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें