फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गुर्गे गिरफ्तार, मोगा में कबड्डी खिलाड़ी को मारी थी गोली

Mon, 01 Jan 2024 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब की पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और कारतूस भी पुलिस को मिले हैं। इनमें से एक आरोपी ने 23 अक्तूबर 2023 को मोगा जिले के गांव धूरकोट में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदरू को गोली मारी थी।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा में अक्तूबर 2023 में कबड्डी खिलाड़ी को गोली मारने वाले शूटर को पटियाला पुलिस ने साथी समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। इनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, 10 कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पटियाला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सिपा निवासी गांव सिऊना जिला पटियाला और बेअंत सिंह उर्फ नूर उर्फ नूरी निवासी गांव रणसींह खुर्द जिला मोगा के तौर पर हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि मॉडल टाउन पुलिस चौकी की टीम ने पटियाला के लीला भवन चौक के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सेंच्युरी एनक्लेव के नजदीक नजूर कॉलोनी से आरोपी संदीप सिंह सिपा व उसके साथी बेअंत सिंह को काबू किया। 

विज्ञापन

पुलिस ने संदीप सिंह के पास से एक पिस्टल, देसी कट्टा और 10 कारतूस व बेअंत सिंह के पास से एक पिस्टल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि मोगा में 23 अक्तूबर 2023 को गांव धूरकोट में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदरू को गोली मारी गई थी। हमले में कबड्डी खिलाड़ी बुरी तरह से घायल हो गया था। फायरिंग में आरोपी संदीप सिंह सिपा शामिल था। 

एसएसपी ने बताया कि यह हमला गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के इशारे पर किया गया था। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा जगदीप सिंह जग्गा और कबड्डी खिलाड़ी एक ही गांव धूरकोट के रहने वाले थे और गांव की सरपंची को लेकर दोनों में रंजिश थी। इस मामले में जिला मोगा के थाना निहाल सिंह वाला में केस दर्ज है।

एसएसपी ने बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े के तीन मुकदमे थाना सिविल लाइन और थाना अनाज मंडी में दर्ज हैं। हालांकि बेअंत सिंह के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है लेकिन वह भी गैंगस्टर जग्गा के इशारे पर पिछले काफी समय से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। वहीं, गैंगस्टर जग्गा फिलहाल भगोड़ा है और उसके खिलाफ कत्ल, असलहा एक्ट व लूटपाट के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप सिंह और बेअंत सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को असलहा सप्लाई भी करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें