फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में फोटोग्राफर की हत्या: दो दोस्त ही निकले 'कातिल', पुलिस ने बताई वजह तो हर कोई रह गया हैरान

Sun, 16 Jan 2022 05:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में फोटोग्राफर की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पिता की बदनामी का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
पलविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के थाना अजीतवाल के तहत गांव कोकरी कलां में चार दिन पहले दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की बेरहमी से तलवारों के साथ हत्या कर दी। रविवार के दिन युवक का शव बरामद हुआ तो मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे को मंगलवार के दिन पुलिस अदालत में पेश करने करेगी। 

विज्ञापन


जांच कर रहे थाना अजीतवाल के एसएचओ दलजीत सिंह गिल ने बताया कि पलविंदर सिंह (22) गांव कोकरी कलां का रहने वाला था। पलविंदर सिंह गांव में ही फोटोग्राफी की दुकान चलाता था। गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत बाबा और अमनजोत सिंह उर्फ लालू निवासी गांव तलवंडी मल्लियां पलविंदर सिंह के दोस्त हैं। एसएचओ के अनुसार तीनों करीब दो साल से नशा करते आ रहे हैं। 

करीब सवा माह पहले आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत बाबा के भाई की शादी थी, जिसमें गुरप्रीत सिंह ने पलविंदर सिंह को शादी में बतौर फोटोग्राफर बुक किया लेकिन ऐन मौके पर गुरप्रीत सिंह के पिता पलविंदर सिंह ने नशे की लत के कारण फोटोग्राफर पलविंदर सिंह की बुकिंग रद्द कर किसी अन्य फोटोग्राफर को बुक कर लिया। इससे खफा फोटोग्राफर पलविंदर सिंह गांव में पंचायत व ग्रामीणों के सामने गुरप्रीत सिंह के पिता पलविंदर सिंह की बदनामी करने लगा कि दाढ़ी व केश रखने से मर्द नहीं बना जाता, मर्द की कोई जुबान भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बदनामी का बदला लेने के लिए 12 जनवरी को सुबह गुरप्रीत सिंह और अमनजोत सिंह लालू दोनों मिलकर गांव कोकरी कलां में फोटोग्राफर पलविंदर सिंह के घर पहुंचे। दोनों ने पलविंदर सिंह से गांव में बनी दरगाह पर उनकी फोटो खींचने के लिए कहा। पलविंदर सिंह बाइक पर दोनों के साथ घर से निकल गया। देर रात तक पलविंदर सिंह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाना अजीतवाल पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह और अमनजोत सिंह लालू पर पलविंदर सिंह का अपहरण करने का शक जताया। 

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी बीच रविवार 15 जनवरी के दिन पुलिस को गांव कोकरी कलां से जलालाबाद को जाने वाली सड़क पर पानी के गड्ढे से पलविंदर सिंह का शव बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया और आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत बाबा को गिरफ्तार कर लिया। 

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत बाबा ने पुलिस के सामने पलविंदर की हत्या की कहानी उगल दी। पुलिस को अदालत से गुरप्रीत सिंह प्रीत बाबा का चार दिन का पुलिस रिमांड मिल गया, जबकि सोमवार को दोपहर पुलिस ने दूसरे आरोपी अमनजोत सिंह उर्फ लालू को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे पुलिस मंगलवार के दिन अदालत में पेश करेगी। 

एसएचओ दलजीत सिंह गिल के अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह से हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद कर ली है। जबकि दोनों से पलविंदर सिंह का कैमरा और बाइक बरामद करना अभी बाकी है। आरोपियों के खिलाफ पलविंदर सिंह की मां किरनपाल कौर के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ दलजीत सिंह गिल के अनुसार फोटोग्राफर पलविंदर सिंह का पिता सुखजिंदर सिंह भी नशा तस्करी करता था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं, जिनमें अदालत से उसे 10 दस साल की सजा हो चुकी है और इस समय वह फरीदकोट जेल में सजा काट रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें