फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीटी अध्यापक भर्ती परीक्षा: दो फर्जी उम्मीदवार पकड़े, 6635 ईटीटी पदों के लिए 19963 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

Sun, 17 Oct 2021 02:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

6635 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में 19963 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। अबोहर और जलालाबाद के एक-एक परीक्षा केंद्र में दो फर्जी केस पकड़े गए, जिनमें उम्मीदवार की जगह अन्य व्यक्ति परीक्षा देते पकड़े गए।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब शिक्षा विभाग के भर्ती निदेशालय की ओर से शनिवार को ईटीटी अध्यापकों के 6635 पदों के लिए भर्ती परीक्षा करवाई गई, जिनमें 19963 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। स्कूल शिक्षा के सचिव अजोए शर्मा ने परीक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। हालांकि अबोहर और जलालाबाद के एक-एक परीक्षा केंद्र में दो फर्जी केस पकड़े गए, जिनमें उम्मीदवार की जगह अन्य व्यक्ति परीक्षा देते पकड़े गए।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा सचिव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में निगरानी अमले ने 2 फर्जी केस पकड़े। एक केस जलालाबाद के परीक्षा केंद्र और दूसरा अबोहर के परीक्षा केंद्र में सामने आया, जहां उम्मीदवार की जगह कोई अन्य परीक्षा दे रहा था। दोनों मामलों में कार्रवाई कर दी गई है।  

यह भी पढ़ें: बसपा नेता का पाक कनेक्शन उजागर: सरहद पार से मंगवाई थी 34 करोड़ की हेरोइन, अब रिमांड के दौरान किए और खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भर्ती निदेशालय की ओर से बढ़िया ढंग से कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 18900 अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है, जिसके तहत जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुने हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। शनिवार को हुई परीक्षा की जानकारी देते हुए एससीईआरटी के निदेशक और भर्ती बोर्ड के अधिकारी डॉ. जरनैल सिंह कालेके ने बताया कि पंजाब के 7 जिलों में 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें 22982 उम्मीदवारों में से 19963 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जो 86.86 प्रतिशत रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें