युवती से दुष्कर्म की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने आरोपियों का स्कैच तैयार करवाया गया है और इलाके में उनकी पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
21 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपियों की पहचान पता कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया है।
पुलिस का कहना है कि सेक्टर-34 से लेकर ट्रिब्यून चौक तक लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। कुछ ऑटो वालों को भी बुला कर लड़की से शिनाख्त करवाई जा रही है।
पीड़िता के अनुसार लड़की हरे रंग वाले ऑटो में बैठकर आई इंडस्ट्रियल एरिया तक आई थी। पुलिस उस रूट पर चलने वाले सभी हरे रंग वाले ऑटो की जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल का डंप डाटा भी खंगाल रही है।