फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद: फिरोजपुर में गोली मारकर दो सगे भाइयों की हत्या, तीन लोग गंभीर जख्मी

Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। विवाद दो कनाल जमीन को लेकर चल रहा था। वारदात सीमांत गांव बारेके की है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बख्शीश सिंह व काबल सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के सीमांत गांव बारेके में पौने दो कनाल जमीन के विवाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियों में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए। तीनों जख्मी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां दो की नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
तीसरे को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त वारदात मंगलवार सुबह की है। पुलिस के मुताबिक गांव बारेके निवासी बख्शीश सिंह और काबल सिंह पुत्र महिंदर सिंह का गांव के किसी व्यक्ति संग पौने दो कनाल जमीन को लेकर पुराना विवाद था। 

पीड़ित परिवार अदालत में केस जीत चुका है। केस जीतने के बाद उक्त जमीन पर पीड़ित परिवार ने कब्जा कर लिया था। इसी बात पर मंगलवार सुबह आरोपियों ने बख्शीश और काबल के घर पर हमला बोल दिया। विवाद ज्यादा बढ़ता देख आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागना शुरू कर दी। 
विज्ञापन


बख्शीश और काबल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से गुरदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह, जरनैल सिंह पुत्र करतार सिंह व रछपाल सिंह गंभीर जख्मी हो गए। इन्हें जख्मी हालत में फिरोजपुर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गुरदीप व जरनैल की चिंताजनक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रछपाल सिंह को फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। 

आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस गांव बारेके पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस का कहना है कि गुरदीप सिंह व जरनैल सिंह आरोपी गुट के सदस्य हैं। दोनों गुटों के बीच गांव की पौने दो कनाल जमीन का पुराना विवाद चलता आ रहा है। एसएचओ चरनजीत सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात करने के बाद आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें