फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस पीने गई PGI की सीनियर लेडी डॉक्टर से करतूत CCTV में कैद

Fri, 14 Apr 2017 04:23 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मोबाइल
विज्ञापन
जूस पीने गई पीजीआई चंडीगढ़ की सीनियर लेडी डॉक्टर के साथ दो युवकों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। वहीं पीड़ित महिला डाक्टर की शिकायत पर पुलिस ने संदिग्ध पर चोरी की धारा के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, युवक डॉक्टर का मोबाइल साफ कर गए थे। शिकायतकर्ता सैक्टर-21 बी निवासी महिला डाक्टर मनप्रीत धालीवाल ने बताया कि वह पीजीआई में सीनियर महिला रिसर्च ऑफिसर की पद पर पोस्टेड है। वह दिन में पीजीआई से सटकर बने जूसबार में जूस पीने गई थी।

अभी वह जूस आने का इंतजार कर रही थी कि उनका मोबाइल सामने से चोरी हो गया था। जिसकेबाद वारदात की सूचना उन्होंने पीजीआई चौकी पुलिस को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति उनका मोबाइल चुराकर ले गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


7 मार्च को हुई थी वारदात, जांच के बाद दी शिकायत
शिकायतकर्ता सीनियर महिला रिसर्च ऑफिसर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ वारदात 7 मार्च को हुआ था। लेकिन उन्होंने अपने तौर पर प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें